जमुई: दुखनाडीह गांव में बड़े भाई ने अपने ससुर और पत्नी के साथ मिलकर मंझले भाई को पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 21, 2025 दुखनाडीह गांव में सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे घरेलू विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने ससुर ,पत्नी और पुत्र के साथ मिलकर मंझले भाई बबन रजक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे बबन रजक बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद चौकीदार के सहयोग से बबन रजक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।