जमुई: शोखो गांव में खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 21, 2025 शोखो गांव में सोमवार की सुबह 7 बजे के करीब खेत में काम कर रही एक महिला के हाथ में सांप ने डंस लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान शोखो निवासी चांदो देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि महिला खेत में काम कर रही थी तभी मिट्टी उठाने के दौरान एक सांप ने उसके हाथ में डंस लिया।