जमुई: पतंबर गांव के पास पूजा करने जा रहे बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में घायल, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jul 21, 2025 पतंबर गांव के पास सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे तेज रफ्तार बाइक मवेशी को बचाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक के सिर में गंभीर चोट लगे होने की वजह से डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया।