जमुई: गेहूमन सांप के डंसने से बालक की मौत के बाद सपेरा ने पाठक चक में दो गेहूमन सांप पकड़े, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़
Jamui, Jamui | Jul 21, 2025 सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पाठकचक गांव में गेहूमन सांप के डंसने पर अधिक रावत के पुत्र अंकित कुमार की मौत होने के बाद सोमवार को दिन के 11:00 बजे सपेरा को बुलाया गया। इस दौरान सपेरा द्वारा ईंट के ढेर से एक जोड़ा गेहूमन सांप यानि नाग और नागिन को पकड़ लिए। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ी मोशक्कत के बाद दोनों नाग और नागिन का रेस्क्यू किया गया।