जमुई: चुआं गांव में कोबरा सांप ने युवक को डंसा, गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Jul 21, 2025 चुआं गांव में सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे कोबरा सांप ने पिंकू तुरी के पैर में डंस लिया। धीरे-धीरे पिंकू तूरी की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद आनन- फ़ानन में स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा पिंकू तुरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में पिंकू तुरी का इलाज किया जा रहा है।