इस्लामनगर अलीगंज: बालाडीह में गुरुकुल पद्धति से ग्रामीण बच्चों का भविष्य संवार रहे अजय कुमार, हर साल दर्जनों छात्रों को मिल रही सफलता
आधुनिक और डिजिटल शिक्षा के दौर में अलीगंज प्रखंड के बालाडीह गांव में अजय कुमार पारंपरिक गुरुकुल पद्धति को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर ग्रामीण बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। अजय कुमार ने बुधवार को 6 बजे बताया कि उनके द्वारा संचालित महिमा कांसेप्ट स्कूल में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, नियमित अभ्यास और टेस्ट सीरीज पर विशेष जोर दिया जाता है।