चरपोखरी: महीनों से जर्जर तार नहीं बदला, अब जलकर ठप हुई बिजली! विभाग की लापरवाही से मनैनी के लोगों में आक्रोश
बिजली विभाग की कथित लापरवाही से चरपोखरी प्रखंड के मनैनी गांव के लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कड़कड़ाती गर्मी के बीच ग्रामीण पिछले कई महीनों से जर्जर बिजली के तार बदलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।