प्रतापगढ़: आममऊ ककरहा में गैंगस्टर अलीम उर्फ मोनू की ₹4 लाख की बोलेरो गाड़ी कुर्क, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने गुरूवार शाम 4 बजे गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त अलीम उर्फ मोनू (निवासी आममऊ ककरहा, अंतू) की महिन्द्रा बोलेरो वाहन (UP 72 AP 8217) को कुर्क कर लिया है। करीब 4 लाख रुपये कीमत की इस अवैध चल संपत्ति को धारा 14(1) के तहत जब्त कर कोतवाली देहात परिसर में खड़ा किया गया है।