मिहींपुरवा: नानपारा: टपरा बाजार में आबादी के बीच पहुंचा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की सुजौली रेंज में तेंदुए की सक्रियता बढ़ गई है। देर रात सुजौली के टपरा बाजार में एक तेंदुआ आबादी के बीच पहुंच गया। इसकी चहलकदमी मेडिकल स्टोर के CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद इलाके में डर फैल गया। तेंदुआ देर रात टपरा बाजार के आबादी वाले इलाके में घूमता दिखा। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई।