कोल: बहादुरगढ़ी में युवक की हत्या के आरोप में न्याय के लिए अंबेडकर पार्क में ASP के कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठा परिवार
Koil, Aligarh | Jun 10, 2024 गांव बहादुरगढ़ी में बीते दिनों एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। आरोप है कि 2 पक्षों के विवाद में रंजिशन युवक की हत्या की गई है। आरोप है कि मृतक अरुण की हत्या के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन आरोपी अभी फरार घूम रहे हैं। कार्रवाई न होने के चलते पीड़ित परिवार ASP के कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर पार्क में धरने पर बैठा है।