कोल: खेरेश्वर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, महिला व बच्चा घायल
Koil, Aligarh | Jun 10, 2024 थाना लोधा के खेरेश्वर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और महिला व बच्चा घायल हो गए। एटा निवासी 21 वर्षीय शुभम रविवार रात्रि अपनी भाभी व भतीजे को लेकर बाइक से नोएडा जा रहे थे। खेरेश्वर पहुंचते ही उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके बाद शुभम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उनकी भाभी व बच्चा घायल हो गए।