कोल: कलेक्ट्रेट में आपस में भिड़े डीएम के पास शिकायत लेकर आये किसान नेताओं के 2 गुट, पुलिस ने कराया बीच-बचाव
Koil, Aligarh | Jun 10, 2024 अलीगढ़ के जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में किसान नेताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर खींचतान व नोकझोंक भी हुई है। दोनों गुटों को आपस में भिड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कराया और दोनों गुटों को अलग कर वापस भेज दिया है। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर खींचतान भी हुई है।