कोल: सासनी गेट थाना क्षेत्र में बाइक शोरूम के बाहर से एक बाइक की हुई चोरी, मामला दर्ज
Koil, Aligarh | Jun 10, 2024 शोरूम से नई बाइक लेने गया युवक की शोरूम के बाहर से पुरानी बाइक हुई चोरी। व्यक्ति ने जैसे ही बाइक को खरीदा और अपनी अन्य बाइक के पास आया तो देखा कि उक्त जगह पर उसकी बाइक नहीं है। व्यक्ति ने अपनी बाइक को काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। इस संदर्भ में व्यक्ति के द्वारा समन्धित थाने में बाइक चोरी होने की सोमवार करीब 10 बजे शिकायत की है।