कोल: मकदूम नगर, पति-पत्नी का विवाद हुआ सार्वजनिक, एसएसपी दफ्तर पर दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध दी लिखित में शिकायत
Koil, Aligarh | Jun 10, 2024 थाना नगर कोतवाली ऊपरकोट इलाके के मकदूम नगर निवासी पति-पत्नी के मध्य रिश्ते इतने खट्टे हुए कि अब दोनों ही एक दूसरे के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर SSP दफ्तर पहुंच गए हैं।दोनों ही लोगों के द्वारा मामले में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है और स्वयं आत्महत्या की चेतावनी दी है।पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है।