कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ झगड़ा, गंभीर रूप से घायल हुआ एक व्यक्ति
Koil, Aligarh | Jun 10, 2024 घर के दरवाजे पर कार खड़ी होने की वजह से व्यक्ति घर के अंदर अपनी बाइक को खड़ी नहीं कर पा रहा था। जब पड़ोसी युवक से कार हटाने की बात कही तो वह आक्रोशित हो गया और बाइक वाले ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर डाली। जिसकी वजह से व्यक्ति घायल हो गया। इस संदर्भ में व्यक्ति के द्वारा सोमवार करीब 3:00 बजे मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ शिकायत की है।