तिजारा: भिवाड़ी में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी घोषित, आकाश नगर बने मंत्री, चार लोगों को बनाया सह मंत्री
Tijara, Alwar | Jul 2, 2026 एबीवीपी भिवाड़ी नगर इकाई का अभ्यास वर्ग गुरुवार सुबह 11:00 बजे समाप्त हो गया। इस दौरान इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें आकाश को नगर मंत्री बनाया गया तो वहीं रितु, मिर्जा, काजल और विकास को सह मंत्री नियुक्त किया गया है। विभाग संगठन मंत्री पवन ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्य पद्धति कार्यशैली और परिषद के उद्देश्यों के बारे में बताया।