हुज़ूर: शालीमार अपार्टमेंट में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Aug 8, 2024 भोपाल के वीआईपी रोड कर्बला के नजदीक शालीमार अपार्टमैंट में स्थित फ्लैट में घुसकर 6 से अधिक बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात गोली मार दी थी। उसके सिर में भी तलवार से वार भी किएगए थे। इसमें तीन मुख्य आरोपी को विदिशा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था| घटना के 5 दिन बाद कोहेफिजा पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं|