हुज़ूर: भोपाल के रचना टावर में हुई लूट के मामले में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर की जा रही है आरोपियों की तलाश
Huzur, Bhopal | Aug 8, 2024 भोपाल में विधायक और सांसदों की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग रचना टॉवर में बुधवार सुबह 12 लाख की लूट हो गई थी।यहां एक फ्लैट में बने शराब कंपनी के दफ्तर में घुसकर दो बदमाशों ने मैनेजर को कट्टा अड़ाया। फिर रुपयों से भरा बैग ले भागे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों का सुराग देने पर ₹30000 का इनाम घोषित किया है|