हुज़ूर: भोपाल की रातीबड़ पुलिस ने ओला कैब लूटने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, ड्राइवर के हाथ पांव बांधकर की थी 8लाख की लूट
Huzur, Bhopal | Aug 8, 2024 रातीबढ़ पुलिस ने ओला कैब लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लूटी गई कार व मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपियों ने ड्राइवर को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने चालक को बिल्किसगंज क्षेत्र में फेंक दिया था। गिरफ्तार आरोपियों ने बीते आठ महीने से लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।