चरखारी: चरखारी उपजिलाधिकारी ने गुढ़ा में पटाखा फैक्ट्रियों का किया औचक निरीक्षण
चरखारी एसडीएम अवनीश तिवारी ने पुलिस और राजस्व टीम के साथ ग्राम गुढ़ा में ओम फायर वर्क्स और लल्लू फायर वर्क्स का निरीक्षण किया। दोनों केंद्र आबादी से दूर पाए गए। एसडीएम ने निर्देश दिया कि अनुमन्य मात्रा से अधिक भंडारण न करें, नाबालिग बच्चों को निर्माण कार्य से दूर रखें और बालू, पानी व अग्निशामक यंत्र दुरुस्त रखें। अवैध निर्माण पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।