मोदनगंज: घोसी में विधायक ने लगाया जनता दरबार, सैकड़ों लोग हुए उपस्थित
स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार ने मंगलवार को घोसी के सिंचाई भवन अतिथि शाला में जनता दरबार का आयोजन किया जिसमें दर्जनों की संख्या में फरियादियों ने अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। इस मौके पर विधायक ऋतुराज कुमार ने बताया कि लोगों के परेशानी को आसान तरीके से हल करने को लेकर उनके द्वारा इलाके में जनता दरबार लगाया गया है।