ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा के खमरिया बागरी में सूने घर पर चोरों का धावा, ₹95 हजार के जेवरात और नकदी चोरी
जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया बागरी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। रात के समय दिया वारदात को अंजाम