कोंडागांव: सूदूरवर्ती ग्राम चिपरेल में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ आयोजन
जिला पंचायत द्वारा शनिवार को केशकाल विकासखंड के सूदूरवर्ती ग्राम चिपरेल में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, खाद्य, वन एवं अन्य दर्जनों विभागों के कर्मचारियों ने स्टाल लगाकर ग्रामीणों को अपने अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें योजनाओं से लाभान्वित भी किया।