कटिहार: पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने हफलागंज गांव में चलाया सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
कटिहार सदर प्रखंड क्षेत्र के हफलागंज गांव में गुरुवार की दोपहर लगभग 02 बजे भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने सदस्यता अभियान चलाया। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम द्वारा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की जनसमस्याएं को सुनते हुए सदस्यता अभियान चलाया गया।