कटिहार: ललियाही में टाइल्स दुकान पर अज्ञात अपराधियों ने चलाई गोली, पुलिस जुटी जांच में
गुरुवार की दोपहर 12:25 पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक टाइल्स दुकान पर गोली चला दी। हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। लेकिन गोली चलने के बाद दुकानदार एवं आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। दुकानदार अंकित कुमार ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ना ही किसी से कोई भी बात है।