कटिहार: जिले के अलग-अलग स्थानों से शराब मामले में दो लोगों को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गुरुवार की दोपहर 12 बजे उत्पाद विभाग के द्वारा दो लोगों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसे शराब पीने के आरोप में उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया था। उत्पाद विभाग ने बताया कि शराब के विरुद्ध मनिहारी और नगर थाना क्षेत्र के दो नंबर कॉलोनी में छापेमारी अभियान चलाया गया था। इस दौरान शराब पीने का आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।