कटिहार: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएसपी ने की प्रेस वार्ता, पुलिस टीम पर हमला करने वाले 11 लोग हुए गिरफ्तार
शराब के विरुद्ध छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले 11 लोग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त बातों की जानकारी गुरुवार की शाम 6 बजे का डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम शराब के विरुद्ध छापेमारी करने के लिए भेरिया रहिका के समीप गौशाला गई थी।