काराकाट: काराकाट के किशुआड़ी में खेत में लावारिस मिला नवजात, ठंड और भूख से रो रहा था मासूम
Karakat, Rohtas | Sep 10, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के किशुआड़ी गांव में गुरुवार 11 बजे को एक नवजात शिशु खेत में झाड़ियों के बीच लावारिस हालत में मिला। खेत में काम कर रहे किसानों ने जिनोरी घास के बीच बच्चे के रोने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंची लीलावती कुमारी ने नवजात को गोद में उठा लिया। उनके साथ देवर विनोद कुमार और बेटी सीता कुमारी भी मौजूद थीं। बाद में पुलिस ने हॉस्पिटल लेकर गई।