पथरिया: चिरोला-किशनगंज मार्ग पर संगठन के सदस्यों ने 6 पेटी अवैध शराब बरामद की, आरोपी मौके से फरार; पुलिस जांच में जुटी
Patharia, Damoh | Aug 20, 2026 पथरिया विकासखंड के चिरोला-किशनगंज मार्ग पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे से 6 पेटी अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। कार्यकर्ताओं ने शराब नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस के सुपुर्द की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।