लालगंज: पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने टेकनिया गोपालपुर से पति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना सांगीपुर पुलिस ने ग्राम टेकनियापुर गोपालपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान पत्नी की हत्या के आरोपी श्यामलाल वर्मा को सोमवार शाम 4.30 बजे गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने डंडे से मारपीट कर अपनी पत्नी की जान ली थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 105 BNS के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।