मुज़फ्फरनगर: देशभर में साइबर ठगों का नेटवर्क उजागर, बैंक खाते, पैन कार्ड और मोबाइल से ₹80 करोड़ की ठगी का 6 गेंग का खुलासा
जनपद के एसपी देहात आदित्य बंसल की अगुवाई में साइबर और फुगाना पुलिस ने बड़े साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया। छह ठग गिरफ्तार हुए, जिनके 125 फर्जी खातों में 80 करोड़ रुपये का लेन-देन मिला। आरोपियों ने देशभर में 100 से अधिक लोगों को ठगा। बरामद सामान में मोबाइल, एटीएम, पैन कार्ड और कंप्यूटर शामिल हैं। आरोपी गरीबों के खाते खरीदकर ठगी की रकम विदेश भेजते थे।