मुज़फ्फरनगर: तीन साल के प्यार का अंजाम शादी, अब जान बचाने को पुलिस के दर पर पहुंचे प्रेमी युगल, शादी से नाराज परिजन दे रहे धमकी
एसएसपी कार्यालय में एक प्रेमी युगल ने सुरक्षा की गुहार लगाई। साक्षी और अंकुर ने बताया कि उन्होंने 11 फरवरी को कोर्ट मैरिज की है। शादी की जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन नाराज हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। तीन साल पुराने प्रेम संबंध के बाद दोनों ने परिवार की असहमति के चलते यह कदम उठाया। जोड़े ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।