मुज़फ्फरनगर: नशे में धुत BJP नेताओं ने पुलिस चौकी प्रभारी की कुर्सी पर कब्जा कर वीडियो बनाया, पुलिस ने किया सलाखों के पीछे
बुढ़ाना मोड़ पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दो युवक नशे में प्रभारी की कुर्सी पर बैठे दिखे और अभद्र टिप्पणियां कीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संजीव और अभिषेक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने कहा कि चौकी पर कोई नहीं था। बताया जा रहा है कि एक खुद को भाजपा से जुड़ा नेता बताता है। शाम को दोनों को जेल भेजा गया।