आबू रोड: आबूरोड के नेशनल हाईवे 27 चंद्रावती के पास दो बाइकों की हुई ज़बरदस्त भिड़ंत, सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
आबूरोड रिको थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव में सर्विस रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ,जब सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही मोटरसाइकिल ने देवा भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।