भरगामा: पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ने निजी खर्च पर व्यवस्था का बीड़ा उठाया
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भरगामा प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि, कोसी-मेची परियोजना के निर्माण कार्य के कारण क्षेत्र से गुजरने वाली नहरों में पानी नहीं रहने से छठ घाटों की तैयारी प्रभावित हो रही थी। नहरों में पानी के अभाव को लेकर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच चिंता और मायूसी का माहौल था।