लखीसराय: लखीसराय अशोक धाम में सावन माह की तीसरी सोमवारी पर भगदड़ के बाद प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
लखीसराय अशोक धाम में सावन माह की तीसरी सोमवारी के मौके पर हुई भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत हो गई. घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है. गुरुवार अपराह्न 5 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार डीएम शैलेंद्र कुमार एवं एसपी ने अशोक धाम मंदिर एवं आसपास व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.