हमीरपुर: टेढ़ा गांव निवासी पिता ने ऑटो चालक पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप
मार्ग दुर्घटना में मृत युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के आटो चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने हल्का इंचार्ज को जांच के आदेश दिए हैं। टेढा गांव निवासी नीरज श्रीवास 12 अप्रैल को सूरत से वापस आकर आटो से गांव जा रहा था। तभी पारा मोड़ के पास हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी।