हमीरपुर: सजेती क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने आटो में पीछे से टक्कर मारी 6 घायल
तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे आटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सवार दो सगी बहनों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से दो महिलाओं की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। इस घटना में आटो के परखच्चे उड़ गए।