हमीरपुर: अतरैया गांव में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता के घर से मां बहन के बीस लाख के जेवरात चोरी
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अतरैया गांव में शनिवार की रात पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता के घर में घुसकर अज्ञात चोर करीब 20 लाख के सोने चांदी के जेवरात व सत्तर हजार की नगदी चोरी करके फरार हो गए। चोर घर के पिछवाड़े में सीढ़ी लगाकर घर में घुसे थे। चोरी गए जेवरातों में नवविवाहिता बहन के जेवरात भी शामिल हैं। घटना की जानकारी पाकर सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गये हैं।