हमीरपुर: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हुई विचार गोष्ठी
बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला की उपस्थिति में डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार मे किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर प्रखर पत्रकार वरिष्ठ स्तम्भकार व लेखक थे।