आंवला: आंवला के मनौना धाम पर रेलवे हेल्प डेस्क काउंटर बनेगा, रेल मार्ग से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
आंवला के मनौना धाम पर आने वाले हजारों रेल यात्रियों की सुविधा के लिए एक रेलवे हेल्प डेस्क काउंटर बनाया जाएगा। यहां श्रद्धालु रेल टिकट खरीद सकेंगे और रेलवे वन ऐप से जुड़ी जानकारी भी पा सकेंगे। ये जानकारी रविवार शाम करीब छह बजे दी गई है। बरेली जंक्शन के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक इमरान चिश्ती ने रविवार को श्री श्याम मंदिर मनौना धाम का दौरा किया।