फर्रुखाबाद: ग्रानगंज के पास पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने किया हंगामा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, मौके पर पहुंची पुलिस
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज के पास सोमवार देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब एक पति ने अपनी पत्नी पर प्रेमी से बातचीत और संबंध रखने का आरोप लगाते हुए उसे युवक के साथ पकड़ लेने का दावा किया। मामले को लेकर मौके पर काफी देर तक विवाद और मारपीट हुई जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।