चेरिया बरियारपुर: चेरिया बरियारपुर थाना परिसर में लगा सप्ताहिक जनता दरबार, एक मामला निष्पादित
चेरिया बरियारपुर थाना परिसर में भूमि विवाद को लेकर सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस संबंध में राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित जनता दरबार में नया एक भी मामला नहीं आया। पुराने दो मामले में एक मामला का निष्पादन दोनों पक्षों के मौजूदगी में किया गया।