चेरिया बरियारपुर: गोपालपुर पंचायत में अगलगी की घटना में 08 घर जलकर राख , दंपति झुलसे
चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 05 में बीती देर रात्रि अगलगी की घटना में 08 घर जलकर राख हो गया वहीं एक दंपति के झुलस जाने की बात कही जा रही है बताया जाता है रात्रि में पूरे मुहल्ले वासी सो रहे थे तभी बिजली के सॉट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते 08 घरों को अपने आगोश में ले लिया। काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया।