चेरियाबरियारपुर प्रखण्ड जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो० खुर्शीद भारती को मनोनित करने पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उक्त जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष मो सरफराज ने बताया कि मो खुर्शीद भारती पार्टी के बहुत ही समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता है।