चेरिया बरियारपुर: पबड़ा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 63 की दीवार भर-भरा कर गिड़ने से एक मासूम बालक गंभीर रूप से जख्मी
मंझौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पबड़ा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 63 की दीवार भर-भरा कर गिडने से एक मासूम बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका फिलहाल बेगूसराय के एक नीजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उक्त बालक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। बालक की पहचान पबड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 06 निवासी मो सरफराज के लगभग 05 वर्षीय पुत्र मो इजहार के रूप में हुई है।