चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के आकोपुर गांव स्थित जनक भवन के समीप स्टेट हाइवे 55 पर सड़क दुघर्टना में एक शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार जख्मी शिक्षक की पहचान रामपुर छर्रा पट्टी गांव निवासी लगभग 55 वर्षीय शिक्षक पवन कुमार पासवान के रूप में की गई है।