सिरोही: निकाय चुनाव से पहले भाजपा की विशाल जनसभा, देवासी-राठौड़ ने कांग्रेस पर किया हमला
Sirohi, Sirohi | Sep 9, 2026 निकाय चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर परिषद के बाहर भाजपा की ओर से आयोजित विशाल जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन जुटे। सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं नेता मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए मंत