पिंड्रा: बड़ागांव थाना पुलिस ने नाबालिग को शादी की नीयत से भगा ले जाने वाले युवक को किया गिरफ्तार
वाराणसी में बुधवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने नाबालिग को घर से बहला फुसलाकर भागकर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नाबालिग से प्रेम करता था और उससे शादी करने के लिए भागकर ले जा रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है