गिधौर: सड़क दुर्घटना में तारडीह निवासी मृतक के परिजनों से मिले सांसद अरुण भारती, दी आर्थिक सहायता
Gidhaur, Jamui | May 30, 2026 जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गंगरा पंचायत के तारडीह गांव निवासी बिरजू यादव के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन के बाद शनिवार को 3 बजे जमुई के सांसद अरुण भारती शोकाकुल परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान सांसद ने परिजनों को ढांढस बंधाया और दुर्घटना सहायता योजना के तहत अनुग्रह राशि की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।